चूहों के मस्तिष्क में Prefrontal Cortex का अनुपात लगभग 7% और मनुष्यों में लगभग 30–40% बताया जाता है। मस्तिष्क का यह क्षेत्र Executive Functions यानी निर्णय लेने, भविष्य की योजना बनाने, आवेगों पर नियंत्रण रखने और दीर्घकालिक परिणामों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लेकिन एक दिलचस्प विरोधाभास देखिए!
मनुष्य के पास इतना विकसित Prefrontal Cortex होने के बावजूद वह अक्सर Social Comparison, Competition, Instant Gratification और दूसरों से आगे निकलने की होड़ में अपनी मानसिक शांति दाँव पर लगा देता है।
जिसे हम मजाक में Rat Race कहते हैं, उसमें कई बार इंसान अपनी प्राथमिकताएँ, रुचियाँ और जीवन का वास्तविक उद्देश्य तक भूल जाता है।
विडंबना यह है कि दिमाग हमें रुककर सोचने की क्षमता देता है, लेकिन हम उसी दिमाग का इस्तेमाल लगातार दौड़ते रहने के लिए कर रहे हैं!
#ratrace #motivation #PrefrontalCortex #mindset
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें