हम बदलना चाहते हैं, लेकिन बदलते क्यों नहीं? Cognitive Dissonance: अनुशासन और अनुत्पादकता के बीच मन की लड़ाई ---------------------------------------------------------------- आप जानते हैं कि सुबह जल्दी उठना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए, समय पर काम पूरा करना चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहना चाहिए। लेकिन होता क्या है? रात को तय करते हैं— "कल से सुबह 5 बजे उठूंगा।" सुबह अलार्म बजता है और मन कहता है— "आज रहने देते हैं, कल से पक्का!" यही 'कल' धीरे-धीरे हमारी आदत बन जाता है। यहां एक दिलचस्प मनोवैज्ञानिक संघर्ष शुरू होता है। एक तरफ हमारा विश्वास है कि अनुशासन सफलता की कुंजी है, दूसरी तरफ हमारा व्यवहार लगातार टालमटोल और आराम की ओर बढ़ता है। जब हमारे विचार और व्यवहार में ऐसा विरोधाभास पैदा होता है, तो इसे Cognitive Dissonance (संज्ञानात्मक असंगति) कहा जाता है। मनोवैज्ञानिक Leon Festinger ने 1957 में इस सिद्धांत को प्रस्तुत किया था। रोजमर्रा की जिंदगी के कुछ उदाहरण 1. अनुशासन बनाम बहाने व्यक्ति: "मुझे रोज पढ़ना चाहिए।" व्यवहार: पूरा दिन मोबाइल च...
हम आंखे खोलते हैं, आंखो को कुछ भा जाती है। मन सोचता है कि काश यह मेरा होता। विचारो द्वारा इच्छाओं का जन्म होता है और घनीभूत होते विचार हमे चाहते ना चाहते उस ओर धकेल देते है। इच्छाओं का जन्म हुआ है तो मृत्यु आवश्य होगा लेकिन इच्छाओं की मृत्यु सहज नहीं होती। इसका पूरा होना ही मृत्यु है चाहे वास्तविकता में पूरा हो चाहे कल्पना में।